चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वार्ड 17 के प्रत्याशी बिरेंद्र यादव ने सैंकड़ों लोगों के साथ की पूरे वार्ड की पयात्रा, बोले हर हाल में वादा करेंगे पूरा

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वार्ड 17 के प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने सैंकड़ों लोगों के साथ की पूरे वार्ड की पयात्रा की. इस दौरान उन्होंने वार्ड वासियों को आश्वस्त किया कि  हर हाल में वादा पूरा करेंगे. बता दें कि इनकी लोकप्रियता से घबराकर एक प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी ने झूठा शिकायत तक कर डाली, जिसके बिना पर ऑब्जर्वर ने उनके कार्यालय में दबिश भी दी लेकिन उन्हें बैरंग लौटकर जाना पड़ा. बता दें कि वार्ड 17 के प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार सिंह यादव के साथ उनके सहपाठी और वार्ड की महिलाओं ने पूरी ताकत झोंक दी है. उन्होंने अपने घोषणा पत्र को वार्ड वासियों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए याद दिलाया और बोले हर हाल में इसे पूरा करेंगे. बता दें कि वार्ड 17 में 6 प्रत्याशियों के बीच कांटे की जंग है. यहां के सभी प्रत्याशी आज रैली के माध्यम से अपना अपना प्रचार किये हैं.  इन सबके बीच सशक्त और मजबूत प्रत्याशी भाई बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने वार्ड की जनता से कहा है कि उनका लक्ष्य सेवा है, वे पार्षद बनकर राजनीति चमकाने नहीं आए हैं, बल्कि जिस गली मुहल्ले में वर्षों से कचरों का अंबार, नाली जाम और सड़कों पर गड्ढे हैं उन्हें व्यवस्थित करना है. यहां की सबसे अहम समस्या पानी की है जिसके लिए उन्होंने रोड मैप बना लिया है घर को पानी मिले ऐसी उन्होंने योजना तैयार की है. उन्होंने वार्ड 17 को एक मॉडल वार्ड की सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई. वैसे यहां के चुनावी रण में डिप्टी मेयर के दावेदार और पार्षद पद के प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार सिंह यादव आगे चल रहे हैं. उनके पक्ष में क्षेत्र की महिलाओं के साथ उनके स्कूल कॉलेज के साथी सहभागिता निभा रहे हैं. वे अपने चुनाव चिन्ह ‘साइकिल पंप’ के साथ क्षेत्र के गली-मोहल्लों में “विकास, सेवा और विश्वास” के विजन को लेकर घर-घर दस्तक दे रहे हैं. अपने अनुभव और उपलब्धियों का आधार बताते हुए पिछले 20 वर्षों के सामाजिक योगदान की बातें  मतदाताओं को बता रहे हैं. बता दें कि राजनीतिक सक्रियता के साथ-साथ बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सामाजिक कद भी काफी ऊँचा है. शिव काली मंदिर के पूर्व अध्यक्ष और माँ भवानी यूथ क्लब के संरक्षक के रूप में उन्होंने वार्ड की सांस्कृतिक एकता को हमेशा संजोया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed