शहीद भगत सिंह की जयंती पर आजाद बस्ती के गुरुद्वारा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन , डॉ रामनरेश राय को मुख्य अतिथि रघुवर दास ने किया सम्मानित …
Advertisements

जमशेदपुर :- भारत माता के महान सपूत शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शहीद भगत सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष सोनू सिंह एवं उनके सदस्यों के नेतृत्व में आजाद बस्ती गुरुद्वारा के प्रांगण में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (भाजपा) रघुवर दास शामिल हुए । इस दौरान मुख्य अतिथि रघुवर दास के द्वारा शहर के प्रतिष्ठित डॉ रामनरेश राय को सामाजिक कार्यों एवं चिकित्सा के क्षेत्र में जरुरतमंदों का मुफ्त इलाज एवं सलाह के लिए सम्मानित भी किया गया । साथ ही शहीद भगत सिंह स्मारक समिति के द्वारा भी सम्मानित किया गया, जो समाज के लिए गौरव की बात है।
Advertisements

Advertisements



