भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मंत्री बन्ना गुप्ता तथा उपायुक्त समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने बिरसानगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । साथ ही झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा हम सबों के लिए देवता तुल्य है जिनके अभूतपूर्व साहस और दृढ़ इच्छा शक्ति दैवीय थी। उनके बलिदान के अमर इतिहास के बदौलत आज हम उन्हे नमन करते हैं और पूजते हैं। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर कार्य करते हुए स्वस्थ और समृद्ध झारखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें शत शत नमन करता हूं। साथ ही राज्य स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं। राज्य प्रगति पथ पर निरंतर रहे ऐसी कामना है, जिला प्रशासन पूरी निष्ठा के साथ राज्य सरकार की योजनाओं को और बेहतर तरीके से जिलावासियों के बीच पहुंचाने के लिये कृत संकल्पित है।

इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागराई, उप नगर आयुक्त जेएनएसी सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी आदि ने भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके चरणों में नमन किया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed