आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा जमशेदपुर विभिन्न मंडलों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर निकलेगी प्रभात फेरी, 7 को जिला भाजपा का विशाल तिरंगा यात्रा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन करेगी। आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान को लेकर पार्टी पूरे देश में व्यापक रणनीति के साथ पूरी तरह तैयार है। रविवार को इस अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक भालूबासा आशीष किशोर संघ सभागार में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान की सफलता व भव्यता को लेकर कई आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझावों को अंकित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के गौरवपूर्ण अवसर पर देश में राष्ट्रवाद की भावना को बनाए रखने के लिए तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी निकालने, हाट बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग लगाने का आह्वान किया गया है। जिसमें भाजपा महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में 9 से 12 अगस्त तक प्रभात फेरी सह जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके पहले, 7 अगस्त को जिला भाजपा की ओर से साकची स्थित आम बगान मैदान से पदयात्रा कर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति गीतों की धुन पर आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में शहर के सभी घरों में तिरंगा लगाने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही, इतने बड़े स्तर पर फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता में किसी तरह की कोई समस्या न आए, इसको लेकर केंद्र सरकार द्वारा सभी पोस्ट ऑफिस में तिरंगा उपलब्ध कराया गया है। बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर भी मंडल अध्यक्षों को कई निर्देश दिए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने किया।

See also  बीमार महिला की मौत से परिवार में शोक, विधायक पहुंचे और दिया मदद का आश्वासन

बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, राजन सिंह, देवेंद्र सिंह, रामबाबु तिवारी, मनोज कुमार सिंह, भरत सिंह, डॉ राजीव कुमार, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, योगेश मल्होत्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, बिनोद कुमार सिंह, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, राजकुमार साह, सुरेश शर्मा, ध्रुव मिश्रा, दीपक झा, अजय सिंह, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, बिनोद राय, संजय सिंह, हन्नु जैन, दीपक पाल, पवन कुमार सिंह, त्रिदेव चट्टराज, रविन्द्र सिंह सरदार, अजय झा, मंटू चरण दत्ता, राकेश सिंह लोधी, सुनील सिंह मुंडा, गौरी शंकर सिंह, बबलू गोप, संजय रजक, ललित रंजन मिश्रा, राजेश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed