स्वामी विवेकानंद जनकल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक डे द्वारा जमशेदपुर पश्चिम अंतर्गत धातकिटी के हरिजन बस्ती एवं मेडिकल बस्ती में किया गया निशुल्क आयुष्मान कार्ड का ऑन स्पॉट वितरण…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: स्वामी विवेकानंद जनकल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक डे द्वारा जमशेदपुर पश्चिम अंतर्गत धातकिटी के हरिजन बस्ती एवं मेडिकल बस्ती में स्थित पंडित दीनदयाल भवन (धोबी घाट) में निशुल्क आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं वितरण शिविर लगाकर, क्षेत्र के 75 परिवारों के बीच निशुल्क आयुष्मान कार्ड का ऑन स्पॉट वितरण किया गया; जिसमें मुख्य रूप से समाज सेवक उज्जवल सिंह, विकास मुखी, शिशिर डे एवं सौरभ शर्मा उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हरिजन बस्ती से मुखी समाज के नेता विकास मुखी ने अभिषेक डे एवं उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि वास्तव में यदि कोई स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हो पर चलने का कार्य कर रहे हैं तो वह अभिषेक डे एवं उनके सहयोगी है।

स्थानीय लोगों ने भी आभार जताते हुए कहा जो काम क्षेत्र के विधायक व मंत्री को करना चाहिए वह काम संस्था के माध्यम से अभिषेक डे एवं उनकी टीम कर रहे हैं। इसके लिए स्वामी विवेकानंद जन कल्याण समिति का सभी ने आभार जताया।

Advertisements
See also  सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स, भुवनेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

Thanks for your Feedback!

You may have missed