गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया गुरुओं का सम्मान, पूर्व सीएम समेत अन्य ने आभार जताकर लिया आशीर्वाद।

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-   महर्षि वेद व्यासजी के जयंती गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुओं का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। शनिवार को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान मंदिर के पुरोहितों एवं शिक्षकों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया एवं समाजहित में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण कर आभार जताया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस मौके पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि वेद, उपनिषद और पुराणों का प्रणयन करने वाले महर्षि वेद व्यासजी की जयंती पर गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाता है। महर्षि व्यासजी को समस्त मानव जाति का गुरु माना जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही गुरुओं को ईश्वर से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। शास्‍त्रों में भी गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए बताया गया है कि ब‍िना गुरु के ईश्‍वर नहीं म‍िलता। इसलिए जीवन में गुरु का होना बहुत महत्वपूर्ण है। एक गुरु अपने ज्ञान रूपी अमृत से अपने शिष्य के जीवन में धर्म और चरित्र जैसे महत्वपूर्ण गुणों को प्रदान कर उसके जीवन को सही दिशा व अर्थ प्रदान करता है। उन्होंने सभी गुरुओं को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।

महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने जीवन में गुरु की महत्ता बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान बहुत ही आदरणीय है। गुरु हमारे लिए सेतु की भांति होते हैं जो ज्ञान और शिष्य को जोड़ते है।

See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुमार अभिषेक एवं धन्यवाद ज्ञापन निर्मल सिंह ने किया।

इन पुरोहितों एवं शिक्षकों को किया गया सम्मानित:
मनोज पांडेय, सतीश पाठक, रविंद्र पाठक, डमरू बाबा, कमलेश तिवारी, संजय सिंह, कुमार संदेश, संगीता प्रसाद, शिव शंकर, उमा शंकर द्विवेदी।

इस अवसर पर भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, संजीव सिंह , कमलेश सिंह, राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी, कुमार अभिषेक, निर्मल सिंह, नीलू झा, काजू सांडिल, रूपा देवी, ओम पोद्दार, कंचन दत्ता, कुमार विश्वजीत व अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You may have missed