धनतेरस पर विधायक पूर्णिमा साहू पहुंचीं कुम्हारपाड़ा, मिट्टी के दीये खरीदकर दिया स्वदेशी का संदेश

Advertisements

जमशेदपुर : आमतौर पर विधायक पूर्णिमा साहू जनसमस्याओं को उठाने, अधिकारियों के साथ बैठक करने और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सक्रिय रहती हैं। लेकिन शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर उनका अलग अंदाज देखने को मिला। वह जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारियों से इतर पत्नी, मां और बहू के रूप में त्योहार की तैयारियों में जुटी नजर आईं। इस दौरान वह साकची के बाराद्वारी स्थित कुम्हारपाड़ा पहुंचीं और स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के पारंपरिक दीये सहित दीपावली की सजावट से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस मौके पर विधायक पूर्णिमा साहू ने लोगों से अपील की कि दीपावली पर अपने घर-आंगन को मिट्टी के दीयों और स्थानीय उत्पादों से रोशन करें। उन्होंने स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार सजावटी सामग्रियों को अपनाने और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियां तभी सार्थक होंगी, जब हमारी खरीदारी से किसी जरूरतमंद परिवार के घर में भी खुशियों का उजाला पहुंचेगा।

पूर्णिमा साहू की कुम्हारपाड़ा में खरीदारी के दौरान स्थानीय कारीगरों के प्रति समर्थन और पारंपरिक मिट्टी के दीयों के इस्तेमाल का संदेश भी सामने आया। दीपावली के अवसर पर ऐसे बाजार स्थानीय परंपराओं और कारीगरों की मेहनत से जुड़ाव को दर्शाते हैं।

About The Author

See also  जमशेदपुर के 5 बड़े स्कूलों में नर्सरी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन की तारीख, उम्र सीमा और फीस

You may have missed