भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया लड्डू वितरण, जलाए देशी घी के दीपक

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन तथा शिलान्यास के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने खुशियां मनाई। गुरुवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 101 घी के दीपक जलाए एवं पूरे कदमा बाजार में आमजनों के बीच लड्डू वितरण कर मुंह मीठा कराते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के ओजस्वी नारे लगाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि यह दिन हर सनातनी के लिए एक सौभाग्य का दिन है। श्रीराम मंदिर निर्माण के पीछे वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष है। वर्षों पहले हमारे पूर्वजों द्वारा देखे गए सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने साकार किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में पांच सौ वर्षों के जद्दोजहद के पश्चात केंद्र की एनडीए सरकार ने डेढ़ सौ वर्षों से चल रही कानूनी लड़ाई का शांतिपूर्ण तरीके से निष्पादन किया। उन्होंने कहा कि यह दिन भारत समेत पूरे विश्व के लिए गौरव का दिन है। बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होने से सभी गौरवान्वित हैं।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, अनुज चौधरी, उपेंद्र गिरी, रंजीत कुमार पंडित, लोकनाथ त्रिपाठी, राजकुमार सिंह लोधी, वीरेंद्र सिंह, द्विपाल विश्वास, के पी सिंह, कृष्णा देवी, अजीत सिंह, केशव सिंह, संजय शर्मा, झंटू पांडेय, विश्वजीत बाबई, अजीत कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, चिंटू सिंह, महेंद्र तिवारी लाला समेत अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You may have missed