विधायक श्री सरयू राय के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के माननीय विधायक श्री सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस अवसर पर सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरयू राय को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सम्मेलन के महासचिव प्रदीप मिश्रा, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, उपाध्यक्ष मनोज चेतानी, दिलीप गोयल, सीए पवन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित मोदी, कैलाश केवलका सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जेल में पुराने विवाद और इलाके में वर्चस्व को लेकर राजवीर पर हुई थी फायरिंग, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed