Advertisements
Advertisements

Mumbai: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर पिछले काफी वक्त अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। इस मूवी के ट्रेलर ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। ऐसे में विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म ‘ओ रोमियो’ आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। पहली बार दोनों स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ 75-80 करोड़ रुपए के बड़े बजट से बनी है. फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट अधिकार पहले ही बिक चुके हैं. ‘ओ’ रोमियो’ रोमांटिक ड्रामा को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. ओ रोमियो हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है, जिसमें शाहिद ने माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है. वहीं, तृप्ति डिमरी सपना के रोल में हैं. इसके अलावा अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आ रहे हैं.अंडरवर्ल्ड के सरगना हुसैन ‘उस्तारा’ शेख की बेटी ने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘ ओ’रोमियो’ की रिलीज के खिलाफ स्थायी निषेधाज्ञा की मांग की थी, जिसमें दावा किया गया कि यह फिल्म उनके दिवंगत पिता की अनधिकृत जीवनी है और उनके जीवन को गलत तरीके से चित्रित करती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  टी20 विश्व कप क्वालीफिकेशन के बाद मोहम्मद आमिर का भारत पर ताज़ा बयान, कहा‑ ‘सेमीफाइनल मुश्किल है’

Thanks for your Feedback!

You may have missed