रिजल्ट में देरी पर नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज प्रबंधन से जल्द परिणाम जारी करने की मांग

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रोहतास : शेरशाह मेडिकल इंस्टीट्यूट के नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन अब तक परिणाम जारी नहीं होने से उनकी पढ़ाई और आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने संस्थान प्रबंधन के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए जल्द से जल्द परिणाम घोषित कराने की मांग की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं ने कहा कि रिजल्ट में हो रही देरी के कारण उन्हें आगे की पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग करते हुए परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील की।छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनकी प्रमुख मांग लंबित परीक्षा परिणाम जारी कराना है। उन्होंने संस्थान और संबंधित प्राधिकरण से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो।

About The Author

See also  होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, 6 साल के बच्चे की क्लास में मौत

You may have missed