नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने इस रीति रिवाज से की शादी,

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai : नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन अब ऑफिशियली पति-पत्नी बन गए हैं। कपल ने शनिवार को एक शानदार क्रिश्चियन सेरेमनी में शादी की, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल थे।इसके बाद शाम को एक ग्लैमरस कॉकटेल पार्टी हुई। एक्ट्रेस दिशा पटानी और मौनी रॉय, जो शादी में खास मेहमानों में से थीं। उन्होंने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उदयपुर वेन्यू की झलकियां शेयर कीं। नूपुर और स्टेबिन की शादी की सेरेमनी में ये दोनों डीवाज डे गाउन पहने हुए बहुत खूबसूरत लग रही थीं। सभी को अब नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी की खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो का ब्रेसरी से इंतजार है।कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने भी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह फिल्म प्रोड्यूसर दिनेश विजान और फिल्ममेकर अमर कौशिक के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। इन दोनों ने हाल ही में कृति को अपनी फिल्म में कास्ट किया था। वहीं, सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट सुकृति ग्रोवर ने शादी के जश्न की झलकियां शेयर की हैं। सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट आसिफ अहमद भी इस शानदार शादी के जश्न में मौजूद थे। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नूपुर सेनन सफेद वेडिंग गाउन पहने अपने पति स्टेबिन बेन को किस करते दिखाई दे रही हैं।नूपुर और स्टेबिन के वेडिंग फंक्शन उदयपुर में चल रहे हैं। सबसे पहले उनकी हल्दी सेरेमनी के, फिर डांस के कई वीडियो सामने आए थे। अब दोनों की व्हाइट वेडिंग के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में देखने को मिला कि नूपुर व्हाइट वेडिंग गाउन में नजर आईं और दूल्हे स्टेबिन ने भी थ्री पीस सूट पहना हुआ था। इसके बाद दोनों ने केक कट करके एक-दूसरे को खिलाया।ऐसा बताया जा रहा है कि आज 11 जनवरी को क्रिश्चियन वेडिंग के बाद नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर सकते हैं। ऐसे में अब हर कोई उन्हें दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए उत्साहित है।कृति ने नूपुर के डांस फंक्शन पर अभिनेता और करीबी दोस्त वरुण शर्मा के साथ मशहूर भोजपुरी के फेमस गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर किया था। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ मिलकर ‘दिल तू जान तू’ गाने पर भी परफॉर्म किया था।बता दें कि नूपुर सेनन की शादी में शामिल होने के लिए दिशा पाटनी और मौनी रॉय भी उदयपुर पहुंचीं थीं। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शादी की इनसाइड तस्वीरें शेयर की, जिसमें दोनों एक्ट्रेस पैलेस के बाहर पोज देते हुए नजर आईं। इस दौरान दिशा ने ब्लू ड्रेस पहनी, तो वहीं मौनी पाउडर ब्लू ड्रेस पहने नजर आईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed