सोना देवी विश्वविद्यालय के एनएसएस ईकाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

घाटशिला:- घाटशिला स्थित सोना देवी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई द्वारा आज ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, एनएसएस से जुड़े छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रैली विश्वविद्यालय द्वारा अंगीकृत किताडीह गांव से निकाली गई, जहां प्रतिभागियों ने घर-घर जाकर लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार किया। एनएसएस के सदस्यों ने किताडीह आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को तिरंगा भेंट किया और उनके साथ देशभक्ति के नारे लगाए।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जे.पी. मिश्रा और कुलसचिव डॉ. गुलाब सिंह आजाद ने तिरंगा लहराकर की। अपने संबोधन में डॉ. मिश्रा ने कहा कि तिरंगा हमारे देश के स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है, जिसे गर्व से फहराना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष इस अभियान का आयोजन करेगा।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाना है। यह अभियान ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत वर्ष 2022 में शुरू किया गया था, जिसे अब केंद्र सरकार हर वर्ष 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित करती है। यह पहल राष्ट्रीय ध्वज को केवल एक प्रतीक के रूप में नहीं, बल्कि सामूहिक एकता और गौरव के प्रतिनिधि के रूप में प्रस्तुत करती है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed