‘मेयर नहीं, मेयरपति का चुनाव’: सरयू राय का हमला, बन्ना पर साधा निशाना

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेयर का नहीं, “मेयरपति” बनने का चुनाव बनता जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सरयू राय ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि मानगो को घिसे-पिटे नेतृत्व की नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के ऊर्जावान मेयर की जरूरत है। उन्होंने जनता से अपील की कि वोट देते समय ऐसे उम्मीदवारों को चुनें जो जनसुविधाओं पर काम करें।

उन्होंने बन्ना गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुस्लिम समुदाय के वोट के सहारे राजनीति करते हैं। उन्होंने दावा किया कि 2024 के चुनाव में आजादनगर क्षेत्र से 37 हजार वोट बन्ना गुप्ता को मिले थे, जबकि उन्हें केवल 419 वोट प्राप्त हुए थे।

सरयू राय ने कहा कि अब मुस्लिम वोटों की दावेदारी में जेबा खान और जेबा कादरी भी शामिल हो गई हैं। ऐसे में मुस्लिम समाज को तय करना होगा कि वे किसे समर्थन दें।

उन्होंने आरोप लगाया कि बन्ना गुप्ता ने कभी उन लोगों को अधिकार देने की पहल नहीं की, जिनके वोट से वे मंत्री बने। उन्होंने कहा कि यदि मुस्लिम वोट खिसक गए तो बन्ना गुप्ता को अपनी स्थिति का एहसास हो जाएगा।

सरयू राय ने बताया कि एनडीए ने संध्या सिंह को समर्थन दिया है और वे स्वयं भी उनके पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मानगो को नगर निगम बनाने की मुहिम उन्होंने ही शुरू की थी ताकि केंद्र सरकार से मिलने वाली निधियों का उपयोग क्षेत्र के विकास में हो सके। अब पहला नगर निगम चुनाव हो रहा है, इसलिए नई पीढ़ी को मौका मिलना चाहिए।

See also  झारखंड पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश? भ्रामक खबर पर उठे सवाल

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पिछले दो महीनों से बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी को आगे रखकर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह मेयर का नहीं, मेयरपति बनने का चुनाव है।

चुनावी माहौल के बीच इस बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed