नीतीश ही बनेंगे सीएम, सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा होंगे डिप्टी सीएम

0
Advertisements
Advertisements

बिहार: बिहार में नई सरकार की तस्वीर अब साफ हो गई है. नीतीश कुमार ही बिहार के अगले सीएम बनेंगे, जबकि सम्राट चौधरी को विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम का पद मिलेगा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल की अलग-अलग बैठकों के बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की संयुक्त बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके बाद वह राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे.

इस तरह नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार की बागडोर संभालेंगे. वहीं सूत्रों के मुताबिक, बिहार की नई सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा दो उपमुख्यमंत्री और लगभग 18 से 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं. उपमुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी कोटे से दो नाम लगभग तय माने जा रहे हैं, जबकि जेडीयू और अन्य छोटे सहयोगियों को भी उचित प्रतिनिधित्व मिलने की बात कही जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  पत्नी-बेटी के खर्च पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पति की सैलरी से हर महीने सीधे कटेगा गुजारा भत्ता

Thanks for your Feedback!

You may have missed