नाइस कॉमेडी 2025 पिकनिक सफल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :डिमना में नाइस कॉमेडी 2025 के तत्वावधान में संयोजक फातिमा शाहीन एवं सह संयोजक धीरज कुमार झा के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित पिकनिक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने परिचय दिया और समूह के उद्देश्यों पर अपने विचार साझा किए. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, नृत्य व गायन की प्रस्तुति हुई, जिसमें विजेता व उपविजेता को अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व छात्र नेत्री व ह्यूमन राइट्स की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह, समाजसेवी निसार अहमद, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया राकेश चौबे उपस्थित रहे. अतिथियों को स्मृति चिह्न व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. अतिथियों ने कहा कि यह ग्रुप पिछले 8 वर्षों से सक्रिय है और आगामी वर्ष और भी भव्य आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में फातिमा शाहीन सहित ममता भूमिज, माधुरी सिंह, रितु कौर, पुष्पा राज, मधु सिंहा, रोजी,काॅची लोहार, मुनाजिर,अयान,गुलनार, मुन,कासिफ, राजु व अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed