न्यूजीलैंड ने भी घोषित किया टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड,


न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार कीवी टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर को सौंपी गई है. चयनित स्क्वॉड में अनुभव और युवा जोश का अच्छा संतुलन नजर आ रहा है, जिससे टीम टूर्नामेंट में मजबूत चुनौती पेश करने के इरादे से उतरेगी.न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी के 2025 में शानदार गेंदबाजी का इनाम मिला है और उन्हें ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में चुना गया है। दुनिया के दूसरे नंबर के T20I गेंदबाज जैकब डफी ने पिछले कैलेंडर ईयर में सभी फॉर्मेट में 81 इंटरनेशनल विकेट लिए। वे न्यूजीलैंड के लिए एक सला में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड तोड़ा था। मिचेल सैंटनर एक खिलाड़ी के तौर पर अपने नौवें सीनियर ICC ग्लोबल इवेंट में खेलने वाले हैं, जो कि कप्तान भी हैं।मिचेल सैंटनर के साथ स्पिनर की जिम्मेदारी ईश सोढ़ी को मिली है, जबकि ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र टीम में स्पिन की डेप्थ लेकर आते हैं। जैकब डफी पेस डिपार्टमेंट में लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी और एडम मिल्ने के साथ शामिल हैं। इसके अलावा पेस बॉलिंग ऑलराउंडर जिमी नीशम भी टीम का हिस्सा हैं। काइल जैमीसन को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। टिम साइफर्ट टीम के विकेटकीपर होंगे।मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम साइफर्ट और ईश सोढ़ी। ट्रैवलिंग रिजर्व: काइल जैमीसन




