टाटानगर से वाराणसी के बीच जल्द दौड़ेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, जुलाई 2025 तक शुरू होने की है उम्मीद…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/रांची/जमशेदपुर: झारखंडवासियों के लिए एक और बड़ी सौगात जल्द मिलने जा रही है। टाटानगर और वाराणसी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय रेलवे ने इस हाई-स्पीड ट्रेन सेवा की शुरुआत जुलाई 2025 तक करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

600 किलोमीटर की दूरी कुछ घंटों में होगी पूरी

वर्तमान में टाटानगर से वाराणसी की दूरी करीब 600 किलोमीटर है, जिसे तय करने में लंबा समय लगता है। लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होते ही यह दूरी कुछ घंटों में पूरी की जा सकेगी। यह ट्रेन यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी।

वॉशिंग लाइन और हाई टेंशन पावर सप्लाई की सुविधा तैयार

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के रख-रखाव के लिए वॉशिंग लाइन नंबर 3 को हाई टेंशन पावर सप्लाई से लैस किया गया है। इसके अलावा, कोच की सफाई और रखरखाव के लिए गैल्वनाइज्ड आयरन पाइप्स (GI Pipes) भी लगाए जा रहे हैं।

स्लीपर वर्जन में होगी नई वंदे भारत ट्रेन

हालांकि रेलवे की ओर से अभी तक इस नई रूट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे बोर्ड टाटानगर से वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वर्जन को शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है।

अभी इन रूट्स पर दौड़ रही है वंदे भारत

फिलहाल टाटानगर से पटना (बिहार) और ब्रह्मपुर (ओडिशा) के लिए वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इसके अलावा रांची-हावड़ा वंदे भारत (सितंबर 2023 से) और राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत (सितंबर 2024 से) ट्रेनें भी सप्ताह में छह दिन टाटानगर होकर गुजरती हैं।

See also  पहली बार मिली बड़ी सफलता, कृत्रिम ऊष्मायन से जन्मे 18 मोर के चूजे

बिहार और यूपी के यात्रियों को मिलेगा फायदा

नई ट्रेन सेवा से न केवल झारखंड, बल्कि बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी बड़ा लाभ होगा। खासकर इसलिए क्योंकि फिलहाल टाटानगर से वाराणसी के बीच कोई भी दैनिक ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है।

यदि सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो 2025 में झारखंड को एक और आधुनिक और तेज गति वाली वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है, जो क्षेत्रीय संपर्क और यात्री अनुभव दोनों में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed