चापड़ हमला कांड में नया मोड़, मुख्य आरोपी तुषार सिंह को पुलिस ने थाने से छोड़ा

Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा में धर्मवीर सिंह पर चापड़ से हमला और घर में तोड़फोड़ मामले के मुख्य आरोपी तुषार सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद थाने से छोड़ दिया। तुषार सिंह को पुलिस ने बुधवार रात पकड़ा था और शुक्रवार को उसे छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई पर पीड़ित परिवार ने आपत्ति जताई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

धर्मवीर सिंह के पिता मुन्ना सिंह का आरोप है कि 17 जून को तुषार सिंह और उसके साथियों ने उनके बेटे को घर के पास से ले जाकर सामुदायिक मैदान में चापड़ से हमला किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बुधवार रात आरोपी पक्ष ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और केस वापस लेने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने पहले राज गबरु, विवेक कुमार और एक नाबालिग को पकड़ा था।

पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत लेकर एसएसपी से मिलने की बात कही है। वहीं जमशेदपुर एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने कहा कि मुख्य आरोपी को थाने से छोड़े जाने की जानकारी नहीं है और मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  29 नवंबर से शुरू होगी स्टील चैंपियंस ट्रॉफी, बीएसएल की विभागीय टीमें लेंगी हिस्सा

You may have missed