गांव में स्वास्थ्य सुविधा की नई शुरुआत, हितकू पंचायत भवन में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : हितकू पंचायत भवन में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने पर खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि इससे इलाज के लिए दूर जाने की परेशानी कम होगी। उप स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  JPSC विवाद में नया खुलासा, 52 संदिग्धों पर अब तक नहीं हुई चार्जशीट

You may have missed