झारखंड के स्कूलों में बनाए जाएंगे बच्चों के लिए नए आधार कार्ड, अपग्रेड भी होगा; स्कूलों में लगाए जाएंगे कैंप…

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड/रांची: झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों के आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जिन बच्चों का आधार कार्ड अब तक नहीं बना है, उनका नया रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, और जिनका आधार पहले से बना हुआ है, उनका अपग्रेड (अद्यतीकरण) किया जाएगा। पांच साल से कम उम्र के बच्चों का नया आधार पंजीकरण होगा, जबकि पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों का जिनका आधार नहीं है, उनका भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके अलावा, पांच से सात साल और 15 से 17 साल के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेशन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस प्रक्रिया में बच्चों की आंखों और अंगुलियों की बायोमेट्रिक जानकारी ली जाएगी और आधार में इसे अपडेट किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हर स्कूल में कैंप लगाने की सूचना एक सप्ताह पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दी जाएगी। कैंप लगाने से पहले स्कूलों के प्रधानाध्यापक से छात्रों की वास्तविकता की जानकारी ली जाएगी, जिसमें यह देखा जाएगा कि कितने बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना है और कितनों का आधार यू-डाइस प्लस में सत्यापित नहीं हुआ है। कैंप की जानकारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को दी जाएगी, जो हर दिन इसकी निगरानी करेंगे और रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेजेंगे। प्रधानाध्यापक भी अभिभावकों को कैंप की जानकारी समय पर देंगे।

कैंप के दौरान जीरो से पांच साल तक के बच्चों और पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों का नया आधार पंजीकरण निःशुल्क किया जाएगा। वहीं, पांच से सात साल और 15 से 17 साल के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेशन भी मुफ्त में किया जाएगा। यह कैंप सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। हालांकि, सार्वजनिक अवकाश के दिन कैंप नहीं लगेंगे, लेकिन विशेष अनुमति मिलने पर अवकाश के दिन भी कैंप आयोजित किए जा सकते हैं।

See also  नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 18 छात्रों का ‘सैंडन विकास प्राइवेट लिमिटेड’ में चयन: 2.2 LPA के पैकेज पर मिली फरीदाबाद में नियुक्ति

आधार रजिस्ट्रेशन और अपग्रेडेशन के लिए आधार ऑपरेटर स्कूलों में पहुंचेंगे। कैंप से एक सप्ताह पहले ऑपरेटर का नाम और मोबाइल नंबर स्कूलों को दिया जाएगा। ऑपरेटर अपने परिचय पत्र के साथ स्कूल में आकर पंजीकरण और अपडेट का कार्य करेंगे। स्कूलों द्वारा स्टेशनरी की व्यवस्था भी की जाएगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed