नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने साकची बंगाल क्लब में आयोजित किया करियर जंक्शन 5.0, सैंकड़ों छात्रों ने लिया हिस्सा और ऑन द स्पॉट लिया एडमिशन…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को साकची स्थित बंगाल क्लब में करियर जंक्शन 5.0 का आयोजन किया गया, जो विश्वविद्यालय द्वारा विगत 5 वर्षों से आयोजित किए जा रहे करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इस अवसर पर विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से यूनिवर्सिटी में संचालित 60 से अधिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई, जिनमें आज के दौर में उनकी प्रासंगिकता, उपयोगिता और कैंपस प्लेसमेंट की संभावनाएं शामिल थीं। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार कोर्सों की जानकारी प्राप्त की और अनेक विद्यार्थियों ने ऑन द स्पॉट एडमिशन भी लिया। यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. प्रो. प्रभात कुमार पाणी ने बताया कि नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एजुकेशन परिवार न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि शिक्षा उपरांत उचित करियर मार्गदर्शन देने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों जैसे स्कूल ऑफ साइंस, मैनेजमेंट एंड कॉमर्स, आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटी, नर्सिंग, फार्मेसी और एजुकेशन सहित विभिन्न विभागों के फैकल्टी मेंबर्स ने विद्यार्थियों के बहुआयामी प्रश्नों—जैसे पाठ्यक्रम चयन, रोजगार की संभावनाएं, वर्तमान समय की चुनौतियां और भविष्य की जरूरतों—का समाधान किया। दिनभर चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने न केवल अपने शैक्षणिक भविष्य को लेकर स्पष्टता प्राप्त की, बल्कि विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन भी करवाया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि ऐसे करियर काउंसिलिंग फेयर छात्रों को शिक्षा और भविष्य की दिशा में सोचने और निर्णय लेने की स्पष्टता प्रदान करते हैं, जिससे वे लाभान्वित होते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed