नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल और मदन मोहन पब्लिक स्कूल का वार्षिक महोत्सव “फेस्टिवा” शुरू, छात्रों ने दिखाया अपना जलवा

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur: आज दिनांक 2 फरवरी को नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल और मदन मोहन पब्लिक स्कूल का चौथा वार्षिक महोत्सव, “फेस्टिवा” का पहला दिन राजेंद्र विद्यालय के सभागार में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के तीन शाखा क्रमशः किताडीह, परसुडीह, और बिरसानगर और मदन मोहन पब्लिक आदित्यपुर के लगभग 1500 छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, साथ ही अभिभावकों का भी उन्हें भरपूर साथ मिला। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत नेताजी संस्था समूह के प्रधान, नेताजी सुभाष विश्विद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह और उनकी धर्म पत्नी, प्रबंध निदेशक,नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, श्रीमती विभा सिंह, एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने गणेश वंदना, सांस्कृतिक, क्षेत्रीय, बॉलीवुड, देशभक्ति नृत्य के प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। छात्रों ने वृद्धाश्रम के कटु सत्य, महिला सशक्तिकरण, जैसे मुद्दों को भी लघु नाटक के माध्यम से दर्शकों को अवगत कराया। छात्रों ने अपने दादा दादी, नाना नानी के सम्मान में भी नृत्य प्रस्तुत कर सबको भावविह्वल कर दिया। चारों शाखा में अकादमिक और उपस्थिति में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पदक और प्रमाणपत्र से उनके ही बड़े बुजुर्गों को मंच पर बुलाकर पुरस्कृत किया गया, जिसे सारे अभिभावकों ने एक अनूठी पहल बता कर उसकी सराहना की। इस साल से एक नये पुरस्कार “उड़ान” की भी शुरुआत की गयी, जिसका काम बच्चों की प्रतिभा को पंख और मंच देना है। पहल “उड़ान” के पहले साल मदन मोहन पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर को सात, परसूडीह शाखा को तीन और बिरसानगर शाखा को दो पदक मिले। “उड़ान” में कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के सभी शाखाओं को मिलाकर पाठ्येतर गतिविधियां में अव्वल आने वाले छात्रों को भी पदक और प्रमाण पत्र भेंट किया गया।
वार्षिक महोत्सव “फेस्टिवा” के दूसरे दिन, 3 फरवरी को पोखारी, बारीडीह, कदमा और गोविंदपुर के छात्रों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed