मानगो गुरु नानक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (अभय कुमार मिश्रा):-आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस 125वीं जयंती समारोह समिति की ओर से मानगो गुरु नानक स्कूल में जमशेदपुर स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जमशेदपुर के विभिन्न स्कूल से लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।संगठन के सदस्य शुभम कुमार झा ने कहा कि देश और समाज के बेहतरी के लिए व्यक्ति का संघर्ष महत्वपूर्ण है,डिग्री नहीं। वर्तमान समाज में देश का हर एक तबका चाहे वह छात्र, नौजवान, महिला, पुरुष को किसी ना किसी समस्या से ग्रसित हैं। उन्हें अपने हक और अधिकारों के लिए आंदोलन करने और सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। तब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने संघर्ष का सही रास्ता बताया। नेता जी के विचार आज बहुत ही प्रासंगिक है।कार्यक्रम में सोनीसेन गुप्ता,सविता सोरेन,झरना महतो,मुस्कान,निधि, शिल्पा, अमित,नीरज बिभा,सत्या सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  चाईबासा सदर अस्पताल में सेवा का उदाहरण: रोटरी क्लब ने मरीजों में बांटे फल

Thanks for your Feedback!

You may have missed