जालंधर से आया भतीजा, प्रणाम करने पहुंचा तो चाचा ने काट डाला हाथ; वजह कर देगी सन्न…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- घरेलू विवाद में चाचा ने सगे भतीजे का हाथ काट डाला। भतीजा शाम को जालंधर से लौटा था। इसके बाद वह चाचा के पास प्रणाम करने पहुंचा था। जहां चाचा ने पुराने विवाद का मुद्दा छेड़ दिया। इसके बाद दोनों के बीच बात काफी बढ़ गई। विवाद बढ़ने के बाद चाचा ने भतीजे पर हमला बोल दिया। इसमें उसका कट गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मामूली घरेलू विवाद में सगे चाचा ने अपना आपा खोकर भतीजे का हाथ ही काट डाला। हाथ कटने से गंभीर रूप से घायल भतीजे विक्रम कुमार (22) को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। हाथ काटने का आरोप सगे चाचा विजय चौहान पर है।

यह घटना शनिवार की रात जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर चेवाड़ा थाना के बरारी बीघा गांव में हुई। पुलिस ने बताया उन्हें घटना की सूचना मिली है,मगर कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। परिवार के लोग घायल युवक का इलाज कराने चले गए हैं। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इस तरह हाथ काटने की घटना बढ़ रही

हाल के दिनों में जिला में विरोध और आक्रोश में इस तरह हाथ काटने की घटना बढ़ रही है। छह महीने पहले भी शेखपुरा के कारे गांव में आपसी विवाद में बदमाशों ने बबलू यादव नाम के युवक का दोनों हाथ काटकर अपने साथ ले भागे थे।

बरारी बीघा गांव में घटित इस नई घटना को लेकर घायल युवक विक्रम के पिता अशोक चौहान ने बताया कि पिछले दशहरा के दौरान सहोदर भाइयों अशोक और विजय के बीच घरेलू मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। मामला शांत हो गया था। अशोक का पुत्र विक्रम पंजाब के जालंधर में रहकर कबाड़ी का कारोबार करता है।

See also  कैरव गांधी किडनैपिंग केस: आरोपी शाद आलम ने लगाई जमानत की अर्जी, कोर्ट में कल सुनवाई

चाचा ने छेड़ा पुराना विवाद

विक्रम शनिवार की शाम ही जालंधर से अपने घर आया था। रात में विक्रम अपने चाचा विजय को प्रणाम करने गया था, मगर चाचा ने दशहरा के दौरान हुए विवाद को भतीजे विक्रम के समक्ष छेड़ दिया।

इसी को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद बढ़ गया और चाचा विजय चौहान ने अपना आपा खोकर घर में रखे बकरा काटने वाले छूरे भतीजे विक्रम पर हमला कर दिया। इस हमले में विक्रम का बायां हाथ कलाई के पास से कट गया।

चिकित्सक ने बताया कलाई के पास हाथ पूरी तरह से कट गया गया। सिर्फ एक तरफ चमड़े से हाथ लगा हुआ है। सदर अस्पताल में इसकी चिकित्सा संभव नहीं थी,इस वजह से पावापुरी रेफर किया गया है।

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed