कॉलेज को बिना बताए गायब हो गया था नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया, अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- नीट यूजी पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया परीक्षा के बाद से गायब हो गया था। इस पर कॉलेज ने संजीव मुखिया के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला लिया है। संजीव मुखिया बिहार के नालंदा के नूर सराय उद्यान महाविद्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर है। जांच में पता चला है कि वह नीट की परीक्षा संपन्न होने के दिन से ही अपने कॉलेज नहीं गया था। बाद में उसके कॉलेज में संजीव मुखिया को शो काज किया है। इसमें बताया है कि 5 मई को नीट परीक्षा का आयोजन हुआ था। 5 मई के बाद वह 14 मई तक कॉलेज से गायब रहा। इसकी किसी को सूचना नहीं थी।

Advertisements
Advertisements

कॉलेज ने संजीव मुखिया को किया है शो काज

इसके बाद कॉलेज की तरफ से संजीव मुखिया को शो काज किया गया तो उसने जवाब दिया कि वह अस्पताल में भर्ती है। बता दें कि संजीव मुखिया बाद में अस्पताल में भर्ती हो गया था। संजीव मुखिया को मिले शो काज का उसने 18 मई को जवाब दिया था। उसने लिखा की 6 मई को अचानक तबीयत खराब हो गई। इस वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। संजीव मुखिया ने 5 जून तक की छुट्टी मांगी थी। यानी वह कुल 31 दिन की छुट्टी चाहता था। इसके बाद कॉलेज ने उसे दूसरा पत्र लिखा था। इसमें पूछा गया था की तबीयत खराब रहने के कारण उसने अवकाश क्यों नहीं लिया। इस पर संजीव मुखिया ने जवाब भेजा।

संजीव मुखिया ने 31 दिन की मांगी थी छुट्टी

See also  अगर है इस कंपनी का गैस कनेक्शन अपके किचन में तो रहें सावधान; कट जाएगा कनेक्शन...मोबाइल पर आ रहे मैसेज...

6 मई से 5 जून तक अवकाश स्वीकृत करने का अनुरोध किया। लेकिन संजीव मुखिया ने कॉलेज में योगदान नहीं दिया था। ना ही छुट्टी का कोई आवेदन दिया था। इस पर कॉलेज की तरफ से संजीव मुखिया से पूछा गया कि क्या उन्हें कोई छुट्टी नहीं चाहिए। उन्होंने आवेदन क्यों नहीं दिया।

संजीव से 3 दिन में जवाब मांगा गया था। लेकिन जब आर्थिक बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने मामले की जांच शुरू की तो संजीव मुखिया फरार हो गया।

अभी भी ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं संजीव 

7 साल से नालंदा के उद्यान महाविद्यालय में तैनात है संजीव मुखिया

नालंदा के उद्यान महाविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक प्रणय कुमार पंकज ने बताया की संजीव मुखिया फिलहाल ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। कॉलेज में वह 7 साल से तैनात है। अखबारों के जरिए कॉलेज को पता चला है कि संजीव कुमार का नाम पेपर लीक मामले में आया है। कॉलेज में 20 जून को फिर संजीव को एक लेटर भेजा। लेकिन संजीव मुखिया ने इस पत्र का जवाब नहीं दिया है। इस पर कॉलेज ने भागलपुर की सबौर यूनिवर्सिटी को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है। कॉलेज का कहना है कि बाहर संजीव मुखिया ने क्या किया। इससे कालेज का कोई लेना देना नहीं‌ है। लेकिन, कॉलेज में बिना बताए अनुपस्थित रहने पर संजीव मुखिया के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Thanks for your Feedback!

You may have missed