जरूरतमंद मजदूरों को मिला रोज़गार का सहारा, ठेला रिक्शा वितरण से बढ़ी आत्मनिर्भरता

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में जरूरतमंद मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से एक पहल की गई. शनिवार को ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित सासा इन के पास आयोजित कार्यक्रम में ठेला चलाने वाले मजदूरों के बीच ठेला रिक्शा का वितरण किया गया, ताकि वे अपने रोजगार को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें और सम्मानजनक जीवन जी सकें.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्योति भविष्य ज्योति ट्रस्ट के नवीन कुमार और विशिष्ट अतिथि के तौर पर अहसीन इंटरनेशनल स्कूल के नासिर खान उपस्थित थे. इसके अलावा मोहम्मद शफी अहमद, काज़ी स्वाद आलम और रिजवान अहमद सहित कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए. अतिथियों ने जरूरतमंद लाभुकों को ठेला रिक्शा सौंपकर उनके रोजगार को मजबूत बनाने की पहल की.

कार्यक्रम की शुरुआत में ट्रस्ट के अध्यक्ष मातिनुल हक अंसारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. वहीं ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को रोजगार का साधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके.

Advertisements
See also  मानगो नगर निगम में उपमेयर चुनाव को लेकर तेज हुई सियासी हलचल, कई नेताओं की दावेदारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed