एनडीए ने बिहार से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, 5 मार्च को नामांकन करेंगे


पटना : आगामी 2026 के राज्यसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार से उपेंद्र कुशवाहा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कुशवाहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के नेता हैं और वे 5 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।एनडीए की तरफ से यह घोषणा सीटों के बंटवारे और गठबंधन संतुलन को ध्यान में रखकर की गई है। पार्टी ने कहा है कि बिहार की विधानसभा में मजबूत सदस्य संख्याओं के कारण उसके उम्मीदवारों की जीत की उम्मीद है।कुशवाहा पहले भी राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और उनका अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बार राज्यसभा के 5 खाली होने वाली सीटों में से कई पर एनडीए पर जीत पक्की मानी जा रही है।राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है। एनडीए की पहलों के अलावा महागठबंधन भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रहा है। नामांकन की अंतिम तारीख 5 मार्च है और यदि आवश्यक हुआ तो वोटिंग 16 मार्च को होगी।




