वीमेंस कॉलेज के एनसीसी विभाग ने प्रभात फेरी द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के एनसीसी विभाग ने कॉलेज परिसर से प्रभात फेरी के द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सीटीओ प्रीति ने किया। प्रभारी प्राध्यापक डॉ.सुधीर कुमार साहू ने बताया कि पृथ्वी ही एक मात्र ग्रह है जिसमें जीवन संभव है। इसका कारण यहां का पर्यावरण है । विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है । विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरण मुद्दों को देखना है। इस अभियान में वीमेंस कॉलेज के 50 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया और कैडेटों द्वारा कॉलेज परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई एवं पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  झारखंड पुलिस को मिली नई गाड़ियां: रांची में आधुनिक वाहनों से बढ़ेगी गश्त और अपराध नियंत्रण

Thanks for your Feedback!

You may have missed