नक्सलियों ने मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में की पोस्टरबाजी, लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के जराईकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर लोकसभा चुनाव का विरोध किया है. नक्सलियों के द्वारा पंचपाहिया-डोमलोई ईलाके में कई जगहों पर पोस्टरबाजी की गयी है. मालूम हो कि जिले में सिंहभूम संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है. प्रत्याशी नामंकन करने लगे हैं. 13 मई को मतदान होगा. इसको लेकर लगातार पुलिस नक्सल प्रभावित ईलाकों में लगातार सघन छापामारी अभियान चला रही है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो. ऐसे माहौल में नक्सलियों की पोस्टरबाजी से ईलाके में दहशत का माहौल है. पोस्टरबाजी से नक्सलियों का निशाना लोकसभा चुनाव को विफल करना लग रहा है. वहीं पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी निलंबित, महिला के गंभीर आरोपों के बाद सरकार की बड़ी कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed