नवी हसन ने लड्डू गोपाल की मूर्ति चुराई, निकाल लिए सोने के झुमके;

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली के डाबड़ी इलाके में नशे की लत को पूरा करने के लिए एक बदमाश ने मंदिर को निशाना बनाया। बदमाश ने हनुमान मंदिर में सेंध लगाई और मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति और मूर्ति के सोने के झुमके चुरा लिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति और सोने के झुमके बरामद कर लिए है।द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर को डाबड़ी के महेंद्र पार्क स्थित हनुमान मंदिर में चोरी होने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता राकेश कुमार मिले। उन्होंने बताया कि हनुमान मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी हो गई है। पुलिस ने छानबीन करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया। फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की पहचान के लिए पुलिस ने मुखबिर को सक्रिय किया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। इसी बीच मुखबिरों ने पुलिस को बताया कि बदमाश डाबड़ी स्थित बीकानेर स्वीट के पास आने वाला है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। उसकी पहचान 21 साल के बिंदापुर निवासी नवी हसन उर्फ पेंडी किलर के रूप में हुई। चोरी की गई गोपाल जी की पीतल की मूर्ति और सोने की बालियां भी आरोपी के पास से बरामद कर ली।आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह चौथी कक्षा तक पढ़ाई की है। वह अविवाहित है। वह अपने माता-पिता के साथ रहता है। उसने बताया कि वह नशे का आदी है। उसने जल्द पैसा कमाने और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए हनुमान मंदिर में सेंध लगाई। वह इससे पहले भी आपराधिक वारदात को अंजाम दे चुका है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed