नेशनल शूटर के संग कोच ने की अश्लील हरकत,पीड़िता ने सुनाई आपबीती

0
Advertisements
Advertisements

Delhi : खेल जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. एक उभरती हुई नेशनल लेवल की 10-मीटर एयर पिस्टल शूटर ने भारतीय शूटिंग टीम के कोच अंकुश भारद्वाज पर गंभीर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मैच के बाद ‘एनालिसिस’ के बहाने उसे होटल के कमरे में ले जाया गया, जहां कोच ने उसकी मर्यादा को ठेस पहुंचाई और किसी को बताने पर करियर तबाह करने की धमकी दी. मामला सामने आने के बाद कोच को सस्पेंड कर दिया गया है.दरअसल, मंगलवार यानी 6 जनवरी 2025 को 17 साल की नेशनल महिला शूटर के परिवार ने नेशनल शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई। फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।FIR के अनुसार, यह घटना नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में एक नेशनल लेवल की शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान हुई। शिकायत में कहा गया है कि कोच ने 17 साल की महिला शूटर को खेल के बारे में चर्चा करने के बहाने फरीदाबाद के एक होटल में बुलाया। पहले कोच ने उसे होटल की लॉबी में मिलने को कहा, लेकिन फिर दबाव डालकर उसे अपने कमरे में बुला लिया और वहां उसके साथ गलत काम किया।  इसमें आगे आरोप लगाया गया कि अगर शूटर ने इस घटना के बारे में किसी को बताया, तो कोच ने उसका करियर बर्बाद करने और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि एथलीट सदमे की हालत में होटल से चली गई और बाद में अपने परिवार को इस बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई.पुलिस ने अंकुश भारद्वाज के खिलाफ NIT फरीदाबाद के महिला पुलिस स्टेशन में प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (POCSO) एक्ट की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed