नाम्या स्माईल फाऊंडेशन ने दिव्यांग को भेंट किया अत्याधुनिक व्हील चेयर, व्हील चेयर पाकर खिल उठे चेहरे


जमशेदपुर(संवाददाता ):- सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फॉउन्डेशन ने अपने सामजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए परसुडीह क्षेत्र अंतर्गत झारखण्डनगर में निवास करने वाले दिव्यांग प्रभाकर साहू को व्हीलचेयर भेंटकर मानवता का संदेश दिया। मंगलवार को फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने संस्था के सदस्यों के संग उनके आवास जाकर उन्हें व्हीलचेयर प्रदान किया। जन्म से दिव्यांग प्रभाकर साहू एक छड़ी के सहारे बड़ी मुश्किल से चल पाते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से परिवार व्हीलचेयर खरीदने में असमर्थ था। इस बात की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सह जिप सदस्य सुदीप्तो डे राणा ने कुणाल षाड़ंगी को दी। जिसपर कुणाल षाड़ंगी ने त्वरित पहल करते हुए प्रभाकर साहू को व्हीलचेयर प्रदान किया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि ज़रूरतमंद की मदद कर संस्था के सदस्य हर्षित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि व्हीलचेयर मिलने से उनके दैनिक जीवन की गतिविधियां आसान होगी और और अब वे भी अन्य लोगों की तरह अपने आस-पास भ्रमण कर पाएंगे। इस दौरान प्रभाकर साहू व उनके परिवार के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ दिख रही थी। परिवारजनों ने नाम्या फाउंडेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की।इस अवसर पर जिप सदस्य सुदीप्तो दे राणा, राहुल तिवारी, राजू पात्रो, रिंकी दास, रिकॉन दस, मणि पात्रो, नवजोद सिद्धू व अन्य मौजूद थे।

