नम्या फाउंडेशन ने गरीबों के मध्य किया फ़ूड पैकेट का वितरण

Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-लॉकडाउन का दंश झेल रहे अत्यंत ग़रीब वर्ग के लोगों के मध्य शनिवार को फ़ूड पैकेट का वितरण किया गया। उक्त वितरण नम्या फाउंडेशन से जुड़े युवा साथी हृतिक चौबे ने व्यक्तिगत ख़र्चे से किया। उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों का परिभ्रमण करते हुए 100 गरीबों के बीच फ़ूड पैकेट का वितरण कर भोजन कराया। हृतिक चौबे ने कहा कि युवा नेता कुणाल षाड़ंगी के परोपकारी कार्यों से उन्हें प्रेरणा मिलती है। वे आगे भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़चढ़कर सहयोग करेंगे। हृतिक चौबे पुणे में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, फ़िलहाल लॉकडाउन की वजह से जमशेदपुर में नम्या फाउंडेशन से जुड़कर सेवा कार्यों में लग्नशील हैं। इस कार्य में हृतिक चौबे के संग पीपुल प्रीमियर लीग की टीम टेल्को रेड पैंथर्स के गौरव कुशवाहा, मनीष तिवारी एवं अन्य का भी सहयोग रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  साकची में महिला ने जेठ-जेठानी पर मारपीट और प्रताड़ना का लगाया आरोप, डालसा की पहल पर थाने पहुंची

You may have missed