बांग्लादेश को भी कंगाल और आतंकी बनाना चाहता है मुनीर,


इस्लामाबाद: भारत और बांग्लादेश में जारी तनावों के बीच पाकिस्तान ढाका में अपनी जड़ें जमाने में लग गया है। पाकिस्तान का आर्मी चीफ असीम मुनीर अब बांग्लादेश को भी कंगाल और आतंकी देश बनाना चाहता है। बांग्लादेश को मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कट्टरपंथ की ओर लेकर आगे बढ़ गए हैं। पाकिस्तान लगातार बांग्लादेश से दोस्ती की पींगे बढ़ा रहा है। पाकिस्तान से गहराते संबंधों के बीच बांग्लादेश में अराजकता और कट्टर इस्लामवाद को बढ़ावा मिला है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ढाका के साथ संबंधों को गहरा करने के लिए रविवार को अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद तौहीद हुसैन से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में निकट संबंध बनाने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के एक बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने टेलीफोनिक बातचीत में पाकिस्तान-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की, जिसमें व्यापार और आर्थिक सहयोग शामिल है, और कई क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।




