मिडिल ईस्ट तनाव के बीच MP सरकार अलर्ट, दिल्ली स्थित MP भवन में शुरू हुआ 24×7 कंट्रोल रूम

0
Advertisements
Advertisements

भोपाल : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने अहम कदम उठाया है। राज्य के लोगों की मदद के लिए दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में एक विशेष कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है। यह कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे काम करेगा और खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराएगा। सरकारी अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था उन लोगों की मदद के लिए बनाई गई है जो पढ़ाई, नौकरी, व्यापार, पर्यटन या अन्य कारणों से खाड़ी देशों में रह रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति में वहां मौजूद लोग या उनके परिवार इस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कंट्रोल रूम के जरिए राज्य सरकार केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय करके जरूरी मदद उपलब्ध कराएगी। जरूरत पड़ने पर लोगों की सुरक्षित वापसी, आपात सहायता और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाएगी। सरकार ने लोगों से अपील की है कि अगर खाड़ी देशों में रहने वाले मध्य प्रदेश के किसी व्यक्ति को मदद की आवश्यकता हो तो वे सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क करें। इसके लिए फोन, व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कंट्रोल रूम के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-26772005 जारी किया गया है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 9818963273 और ईमेल mphelpdeskgulf@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है। सरकार का कहना है कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed