मां ने अपने दिव्यांग बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेका…पति से हुई थी बहस…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- बीकर्नाटक के त्तर कन्नड़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के दांडेली तालुक में एक 26 वर्षीया महिला ने कथित तौर पर अपने बच्चे को ही मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। मगरमच्छों ने नदी में बच्चे को मार डाला जिसके बाद आस-पास के लोग हैरान रह गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, महिला का 6 वर्षीय बच्चा दिव्यांग था और महिला का पति इस बात को लेकर लगातार उससे झगड़ा किया करता था। इसी कारण महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

समझें पूरा मामला

पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है कि महिला ने अपने 6 साल के दिव्यांग बच्चे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने बताया है कि महिला और उसके पति के बीच अक्सर बच्चे के दिव्यांग होने के मुद्दे पर झगड़ा हुआ करता था। जानकारी के मुताबिक, उनका बेटा वह जन्म से ही बोल नहीं पाता था। दंपति के एक और बेटा है जो 2 साल का है।

ऐसे बच्चे को जन्म क्यों दिया-पति

पुलिस ने बताया है कि बच्चे के दिव्यांग होने के कारण सावित्री का पति अक्सर उससे झगड़ा किया करता था। वह उससे सवाल करता था कि ऐसे बच्चे को जन्म क्यों दिया। कभी-कभी तो वह कथित तौर यह भी कह देता था कि बच्चे को फेंक दो। जानकारी के मुताबिक शनिवार को भी दंपति का झगड़ा हुआ जिससे नाराज होकर सावित्री ने कथित तौर पर अपने बड़े बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया।

See also  कैरव गांधी किडनैपिंग केस: आरोपी शाद आलम ने लगाई जमानत की अर्जी, कोर्ट में कल सुनवाई

मगरमच्छ ने बच्चे का शिकार किया

पुलिस को इस घटना की जानकारी, दपंति के पड़ोसियों से मिली। पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बच्चे को बचाने के लिए तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अंधेरे के कारण उन्हें कुछ भी नहीं मिला। रविवार की सुबह बच्चे का शव मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोटें, काटने के निशान और उसका एक हाथ गायब था। इससे पता चलता है कि मगरमच्छ ने बच्चे का शिकार किया। पुलिस ने कहा है कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में जांच की जा रही है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed