मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की हुई जेल में मौत , हार्ट अटैक की आशंका

Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की शनिवार की सुबह मौत हो गई. ज्ञात हो कि हरपाल सिंह थापर को पिछले दिनों जमशेदपुर पुलिस ने मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत, छेड़खानी, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में जेल भेजा था. मिली जानकारी के अनुसार घाघीडीह जेल में रात करीब 2:00 बजे अचानक से उसकी तबीयत खराब हुई. इसके बाद कैदियों ने हल्ला मचाया, जिसके बाद आनन-फानन में हरपाल सिंह थापर को बाहर निकाला गया और जेल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज करने का प्रयास किया गया. लेकिन उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई जिसके बाद उसको फिर से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हरपाल सिंह थापर की मौत के कारणों की जांच की जा रही है. वैसे चिकित्सकों ने संभावना जताई है की उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आपको बता दें कि पिछले दिनों ही जमशेदपुर के टेल्को स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर, जमशेदपुर की चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की चेयरपर्सन और उनकी पत्नी पुष्पा रानी तिर्की, आदित्य सिंह, गीता देवी के खिलाफ नाबालिक के साथ अश्लील हरकत, छेड़खानी और पोक्सो एक्ट के तहत टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसके बाद इन सबको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. आदित्यपुर की एक नाबालिग की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी. इस मामले में हरपाल सिंह थापर और पुष्पा रानी तिर्की समेत अन्य काफी दिन फरार चल रहे थे लेकिन बाद में उनको मध्यप्रदेश से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

About The Author

You may have missed