मां को मारी गोली, हथौड़े से ली पत्नी की जान, 3 बच्चों को छत से फेंका, 5 कत्ल के बाद सनकी युवक ने की खुदकुशी…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- यूपी के सीतापुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है. एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. आरोपी ने पहले अपनी मां को गोली मारी, फिर हथौड़े से पत्नी को मारा और तीन बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया. इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यूपी के सीतापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है. रिपोर्ट के मुताबिक युवक ने मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या कर दी. आरोपी ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि पत्नी की हथौड़े से मारकर जान ले ली. घटना मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है.

इसके बाद आरोपी ने अपने 3 बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उनकी भी मौत हो गई. परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को गोलीमार कर खुदकुशी कर ली. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी नशेड़ी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था.

पाल्हापुर में किसान वीरेंद्र सिंह के बेटे अनुराग सिंह ने बीती रात इस हत्याकांड को अंजाम दिया. मानसिक रूप से विक्षिप्त अनुराग सिंह ने मां सावित्री देवी (62), पत्नी वीरेंद्र सिंह, पत्नी प्रियंका सिंह (40), बेटी आष्वी (12) बेटा अनुराग और बेटी आरना (08) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं आदविक (04) ने इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अनुराग सिंह (45) ने खुद भी आत्महत्या कर ली. सुबह घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed