मां ने बेटे को रात में घुमने से मना किया था, सड़क हादसे में हो गयी मौत

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : घर में अभिभावकों की बातों को नजरअंदाज करना कितना घातक साबित होता है इसका उदाहरण कल देर रात देखने को मिला. हुआ यूं कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर केंदु गाछ मोड़ पर सड़क हादसे में टीएमसी नेता उत्तम पात्रो के पुत्र अरिजीत पात्रो उर्फ बापी (27) की मौत गुरुवार की देर रात हो गयी. मां ने उसे रात को घर के बाहर घुमने जाने से मना भी किया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अरिजित चला रहा था बाइक

बताया जा रहा है कि घटना के समय अरिजित ही बाइक चला रहा था. बाइक को उसने सड़क किनारे खड़े वाहन में जाकर ठोक दिया था. घटना में घायल दोस्त राजीव प्रधान का इलाज टीएमएच में चल रहा है. यहां पर उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुयी है. अरिजित घर का इकलौता संतान था. घटना के बाद परिवार के लोग पूरी तरह से टूट गये हैं. उसकी मां और पिता बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं.

Advertisements
See also  स्कूल से लौट रही महिला और बच्ची पर लोहे के रॉड से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed