मनी लाउंड्रिंग केस: सीएम हेमंत सोरेन की दो याचिकाओं पर अब 4 नवंबर को सुनवाई

Advertisements

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़ा और मनी लाउंड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दो याचिकाओं पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान दोनों मामलों में जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया. इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 4 नवंबर की तारीख तय की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पहली याचिका में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज करने के आदेश को चुनौती दी गई है. इस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवाब के लिए समय मांगा. दूसरी याचिका बिना अभियोजन स्वीकृति के संज्ञान लेने के आदेश के खिलाफ है, और इसमें प्रार्थी की ओर से समय मांगा गया. इसी मामले में विशेष अदालत 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन कर चुकी है.

About The Author

See also  हरहरगुटु में ATM क्षतिग्रस्त कर रहा संदिग्ध व्यक्ति लोहे की रॉड के साथ पकड़ा गया

You may have missed