नए साल पर मोदी सरकार का तोहफा, 1 जनवरी से कम होंगे CNG-PNG के दाम,


नई दिल्ली: नया साल 2026 देश के करोड़ों गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने टैरिफ में कटौती की घोषणा की है। इसके चलते 1 जनवरी 2026 से CNG और घरेलू पाइप नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में 2 से 3 रुपये प्रति यूनिट की कमी आएगी।
PNGRB के सदस्य ए.के. तिवारी ने एक विशेष इंटरव्यू में बताया कि रेगुलेटर ने गैस वितरण के स्ट्रक्चर को सरल बना दिया है. पहले टैरिफ दूरी के हिसाब से तीन जोन में बंटा था, जिसे अब घटाकर दो ज़ोन कर दिया गया है. नए नियम के मुताबिक, अब देशभर के CNG और घरेलू PNG ग्राहकों के लिए ‘जोन 1’ लागू होगा. जोन 1 के लिए रेट अब ₹54 तय किया गया है, जो पहले ₹80 और ₹107 तक हुआ करता था. इस बदलाव से आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला बोझ ₹2 से ₹3 तक कम हो जाएगा.यह नया टैरिफ स्ट्रक्चर भारत की 40 सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों के तहत आने वाले 312 भौगोलिक क्षेत्रों को कवर करेगा. इस फैसले से CNG पर चलने वाली कारों, ऑटो और बसों का खर्च घटेगा. साथ ही साथ घरों में इस्तेमाल होने वाली PNG सस्ती होगी, जिससे महीने का बजट सुधरेगा.PNGRB ने साफ कर दिया है कि टैरिफ में कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए. ए.के. तिवारी ने कहा, ‘हमारा काम उपभोक्ताओं और ऑपरेटरों दोनों के हितों को संतुलित करना है. हम इसकी निगरानी करेंगे कि कंपनियां कीमतों में कमी करें.’कई राज्यों ने VAT (वैल्यू एडेड टैक्स) को कम किया है और अनुमति प्रक्रियाओं को आसान बनाया है, जिससे गैस इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार पूरे देश में तेजी से हो रहा है.




