Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को एक स्मार पत्र भेजा है, जिसमें धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी द्वारा बाघमारा विधानसभा क्षेत्र मे, जहां से वे विधायक हैं, ग्रामीणों पर उनके द्वारा किए गए कथित अत्याचार की जानकारी दी है। आरोप लगाया है कि विधायक के ग्रामवासी भी इससे अछूता नहीं है। सरयू का आरोप है कि उन्होंने ग्रामीणों और सरकार की क़रीब 200 एकड़ ज़मीन पर जबरन क़ब्ज़ा कर लिया है और जेल की उंची दीवार की तरह ऊँची चहारदीवारी खडाकर चारों ओर से घेर लिया है। एक ग्रामीण पथ को भी चहारदीवारी के भीतर कर उसपर बड़ा सा गेट लगा दिया है। इस स्मार पत्र में उपर्युक्त के बारे में ग्रामीणों के नाम सहित ब्यौरा दिया गया है। राय ने ग्रामीणों की रैयती जमीन पर से क़ब्ज़ा हटाने और सरकारी ज़मीन एवं सरकारी परिसंपत्ति को कब्जा मुक्त कराने की माँग राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  पार्षद किसी राजनीतिक दल के प्रभाव में आए बिना योग्य पार्षद को उपमेयर चुने : जलाडो

Thanks for your Feedback!

You may have missed