विधायक पूर्णिमा साहू की अचानक तबीयत बिगड़ी, टीएमएच के CCU में भर्ती, परिवार में चिंता

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उनका इलाज अस्पताल के CCU में चल रहा है। बताया जाता है कि बीती रात उन्हें अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए CCU में रखा गया है। हालांकि अभी तक विधायक कार्यालय या अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उनके स्वास्थ्य को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।

बताया यह भी जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और उनके ससुर रघुवर दास उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और उनके स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author

See also  हावड़ा स्टेशन पर नया प्लेटफॉर्म तैयार, 26 कोच वाली ट्रेन के परिचालन से बढ़ेगी सुविधा

You may have missed