Advertisements
Advertisements

कोचस /रोहतास (संवाददाता ):- कोचस  प्रखंड क्षेत्र के पूर्व ब्लाक प्रमुख सहः पूर्व पैक्स अध्यक्ष नरवर पंचायत लाल साहेब सिंह की पुत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके चलते परिवार में मातम सा फैल गया है। श्री सिंह ने बताया कि अचानक मेरी सबसे छोटी पुत्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके लिए बेहतर इलाज के लिए बाहर ले गए जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। वही मातम पुर्सी करने पहुंचे अपने कार्यकर्ताओं के साथ चेनारी विधायक मुरारी गौतम ने अंतिम दर्शन किया तथा पीड़ित परिवार से मिल दुख प्रकट कर कहा कि यही इस दुनिया की सच्चाई है जो आया है उसका जाना तय है। वही करगहर के वर्तमान विधायक संतोष मिश्रा ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर मृत शरीर का अंतिम दर्शन किया और परिवार के सुख दुख में शामिल होने का आश्वासन दिया। वही दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल ने भी पीड़ित परिवार के घर जाकर इस दुख की घड़ी में ढाढस बढ़ाया। विधायकों के साथ साथ मातम पुर्सी सी करने के लिए लोगों का ताता लगा रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एनडीए ने बिहार से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, 5 मार्च को नामांकन करेंगे

You may have missed