विधायक ने किया ग्रामीण खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल किट का वितरण


मुसाबनी। प्रखंड सभागार में मंगलवार को घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने प्रखंड के सभी पंचायत के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल किट का वितरण किया। जिसमें मुख्य रूप से जर्सी, फुटबॉल, जूता, मोज़ा आदि दिया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए खेल के माध्यम से बेहतर खिलाड़ियों को नौकरी देने का काम कर रही है। इसी तरह पूर्व खिलाड़ियों को भी राज्य सरकार ने सम्मान दिया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को 12 हज़ार रुपया पेंशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने अपने समय हर पंचायत में सिदो कान्हू क्लब का गठन किया था। जहां से खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। खेल को बढ़ावा देने के लिए गांव में खुले सिदो कान्हू क्लब को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक वर्ष ₹25000 दिया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी जारी रखें। बता दें कि मुख्यमंत्री आमंत्रण कब 2023 में खेले गए सभी खिलाड़ियों को विधायक द्वारा फुटबॉल किट उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य कान्हू सामंत, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन, शाहनवाज आलम, फुटबॉल कोच चांद मार्डी, भोलानाथ गोप, मुखिया रामचंद्र मुर्मू, शुक्रमणि हेम्ब्रम, पंचायत समिति सदस्य सुनीता महाली, हरिशरण महाकुड़, राजेश श्रीवास्तव, संपत नाथ भुइयां सहित काफी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।


