मिसाइल से स्कूल पर हमला: अमेरिका ने माना निशाना बनाने में गलती, पुरानी जानकारी बनी वजह

0
Advertisements
Advertisements

वॉशिंगटन : ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है कि अमेरिकी मिसाइल हमले में ईरान के एक स्कूल को निशाना बनाए जाने के पीछे लक्ष्य पहचानने में हुई गलती और पुरानी खुफिया जानकारी जिम्मेदार हो सकती है। शुरुआती सैन्य जांच के अनुसार 28 फरवरी को दागी गई अमेरिकी टॉमहॉक मिसाइल दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में स्थित एक प्राथमिक स्कूल के पास गिरी, जिससे बड़ी संख्या में लोग मारे गए, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रिपोर्ट में बताया गया है कि जिस जगह को निशाना बनाया गया था वह एक सैन्य ठिकाने के पास स्थित था, लेकिन इस्तेमाल की गई खुफिया जानकारी पुरानी थी, जिसके कारण लक्ष्य की पहचान गलत हो गई। अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा है कि इस घटना की जांच जारी है और अमेरिका जानबूझकर नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाता। इस हमले में करीब 150 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कड़ी प्रतिक्रिया और जांच की मांग उठी है।

Advertisements
See also  देर रात घर का ताला तोड़कर 5 खस्सी चोरी, गांव में हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed