सिदगोड़ा में बदमाशों ने पिस्टल तान कर युवक से की चेन की छिनतई

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू टाटा लाइन के रहनेवाले सागर कुमार तिवारी से शुक्रवार की रात 10 बजे शिवसिंह बगान शिव मंदिर मैदान के पास चेन की छिनतई हो गयी. घटना के बाद सागर ने इसकी लिखित शिकायत थाने पर जाकर की है. उसने पुलिस को बताया कि वह अपने घर की तरफ लौट रहा था तभी घटना घटी थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया अंजाम

घटना के बारे में सागर का कहना है कि वह अपने घर की तरफ जा रहा था. इस बीच ही बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आये और झपट्टा मारकर गले से सोने के चेन की छिनतई कर फरार हो गये. इस दौरान सागर तिवारी पर पिस्टल भी ताना. सागर तिवारी के मुताबिक बदमाश जिस गाड़ी से आए थे उस गाड़ी का नंबर (Jh05BW8298) है .  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पर पहुंची और इसकी जांच कर रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से भी आरोपियों का पता लगा रही है.

Advertisements
See also  पावर डिस्कॉम्स ने लाइनमैन दिवस मनाया, फ्रंटलाइन पावर हीरोज़ का किया सम्मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed