मेक्सिको में मशहूर ड्रग माफिया एल मेंचो को सेना ने ढेर किया, हिंसा फैलने पर भारत ने नागरिकों के लिए सुरक्षा सलाह जारी

0
Advertisements
Advertisements

मेक्सिको सिटी : मेक्सिको के सबसे वांछित ड्रग कार्टेल सरगना नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ एल मेंचो को मेक्सिको की सेना ने रविवार को चलाए गए एक खास सैन्य अभियान में मार गिराया। एल मेंचो जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) का संस्थापक था और वह अमेरिका और मेक्सिको दोनों देशों में सबसे खतरनाक ड्रग लॉर्डों में गिना जाता था। उसके ऊपर अमेरिका ने गिरफ्तारी के लिए $15 मिलियन का इनाम भी रखा था।एल मेंचो की मौत की खबर फैलते ही मेक्सिको के कई राज्यों में हिंसा फैल गई। समर्थकों ने सड़कों पर आगजनी की, वाहनों को जला दिया और राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया। कई इलाकों में सुरक्षा बलों के साथ झड़पें भी हुईं। पश्चिमी और मध्य मैक्सिको में विशेष रूप से Jalisco, Michoacán, Guanajuato, और Tamaulipas जैसे क्षेत्रों में अशांति का माहौल देखा गया।हिंसा के कारण यात्रा और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई। कुछ हवाई सेवाओं को रद्द किया गया और सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित या रद्द किया गया। स्थिति के बिगड़ने पर कई विदेशी सरकारों ने अपनी नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की हैं। भारत सरकार की एडवाइज़री
मेक्सिको में जारी स्थिति को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों के लिये सुरक्षा सलाह जारी की है। भारतीय दूतावास ने निर्देश दिया है कि मेक्सिको में रहने वाले भारतीय नागरिक:

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
  • अनावश्यक बाहर जाने से बचें।
  • भीड़ और किसी भी हिंसक गतिविधि वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
  • स्थानीय अधिकारियों के निर्देश का पालन करें।
  • जहां हैं वहीं सुरक्षित ठिकाने पर रहें।
  • आपातकाल में स्थानीय इमरजेंसी नंबर 911 पर संपर्क करें।
  • अपने परिवार और मित्रों को अपनी लोकेशन और सुरक्षित होने की जानकारी देते रहें। अधिकारिक एडवाइज़री में यह भी कहा गया है कि Puerto Vallarta, Chapala, Guadalajara सहित Jalisco, Tamaulipas, Michoacán, Guerrero और Nuevo León के कुछ हिस्सों में स्थिति अभी भी संवेदनशील है, इसलिए भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और भीड़ भरे इलाकों में जाने से परहेज करने को कहा गया है.यह स्थिति एल मेंचो के ढेर होने के बाद उत्पन्न अशांति का परिणाम है, जो मेक्सिको के अपराधियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी संघर्ष के बीच आया है।
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed