भारत दौरे के आखिरी पड़ाव में आज दिल्ली पहुंचेंगे मेसी


दिल्ली: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोन मेसी फिलहाल भारत दौरे पर हैं। मेसी का दौरा शनिवार को कोलकाता से शुरू हुआ और इसी दिन शाम को वह हैदराबाद भी पहुंचे थे। रविवार को मेसी मुंबई पहुंचे जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अब मेसी भारत दौरे के अपने आखिरी पड़ाव में सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में भी मेसी का कार्यक्रम व्यस्त रहने वाला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात भी शामिल है। मेसी पीएम मोदी के साथ उनकी आधिकारिक आवास पर मिलेंगे। इसके बाद उनके एक सांसद के आवास पर भारत के मुख्य न्यायाधीश और सेना प्रमुख से मुलाकात करने की भी खबर है। जीओएटी भारत दौरे के अंतिम दिन मेसी फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के दो सदस्यों से भी मिलेंगे। समझा जा रहा है कि वह सांसद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता प्रफुल पटेल हैं जो अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष के रूप में तीन कार्यकाल तक सेवा दे चुके हैं।वीवीआईपी (विशिष्ट) लोगों से मुलाकात के बाद मेसी का काफिला अरुण जेटली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला स्टेडियम) के लिए रवाना होगा जहां कई कार्यक्रम निर्धारित हैं। मेसी दोपहर 3:30 बजे स्टेडियम में पिच की ओर जाने वाले रास्ते से प्रवेश करेंगे , जहां उनकी कारें तैयार रहेंगी और जीओएटी कॉन्सर्ट समाप्त होते ही वे सीधे हवाई अड्डे के लिए रवाना हो जाएंगे।संगीत के साथ भव्य स्वागत के बाद मेसी छोटे फुटबॉल मैदान की ओर जाएंगे , जहां कुछ भारतीय हस्तियां मैच खेल रही होंगी। मेसी खिलाड़ियों का अभिवादन करेंगे और टीमों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाएंगे। दोपहर 3:55 से 4:15 बजे तक 22 बच्चों के लिए एक फुटबॉल कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसके बाद मेसी मैदान के मध्य में जाएंगे , जहां दो भारतीय क्रिकेटर उन्हें उपहार देंगे और अर्जेंटीना के फुटबॉलर दोनों को अपनी हस्ताक्षरित जर्सी भेंट करेंगे।दिल्ली पुलिस ने सोमवार को नई दिल्ली में होने वाले लियोनल मेसी के कार्यक्रम को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा, अरुण जेटली स्टेडियम, फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में 15.12.2025 को (01:00 PM – 04:00 PM) होने वाले “लियोनेल मेसी GOAT इंडिया टूर – दिल्ली लेग’ के लिए दर्शकों की आवाजाही के चलते स्टेडियम के अंदर और आसपास ट्रैफिक धीमा/प्रभावित रहने की उम्मीद है।
डायवर्जन / प्रतिबंध:बहादुरशाह जफर मार्ग और JLN मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन/प्रतिबंध
दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक भारी वाहनों की अनुमति नहीं है।
इन रास्तों से बचें (12:00 दोपहर – 05:00 PM):
JLN मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट तक R/A कमला मार्केट तक – दोनों तरफ)
-आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट)
-बहादुरशाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक / ITO – दोनों तरफ)
स्टेडियम एंट्री प्वाइंट्स:गेट 1–8: बहादुरशाह जफर मार्ग (दक्षिणी तरफ) से एंट्री
गेट 10–15: अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास JLN मार्ग (पूर्वी तरफ) से एंट्री
गेट 16–18: पेट्रोल पंप के पास बहादुरशाह जफर मार्ग (पश्चिमी तरफ) से एंट्री
पार्किंग एडवाइजरी:माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर मुफ्त पार्किंग उपलब्ध है
स्टेडियम के पास पार्किंग सिर्फ लेबल वाले वाहनों के लिए है
वाहन नंबर और संपर्क विवरण के साथ पार्किंग लेबल साफ-साफ दिखाएं
लेबल वाली पार्किंग में एंट्री सिर्फ शाहिदी पार्क के पास BSZ मार्ग पर विक्रम नगर कट से होगी
सामान्य सलाह:बहादुरशाह जफर मार्ग, JLN मार्ग, या रिंग रोड (राजघाट से I.P. फ्लाईओवर) पर पार्किंग न करेंअवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को टो किया जाएगा और उन पर कार्रवाई की जाएगीमौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (गेट नंबर 2, BSZ मार्ग) और राजघाट चौक पर ऐप-आधारित टैक्सी पिक एंड ड्रॉप पॉइंट्स.दिल्ली ट्रैफिक पुलिस चैनलों के माध्यम से अपडेट रहें




